सेट्रीज़ के साथ पेडों को बचाएँ

यह किस बारे में है?

सेट्रीज़ के लोग अपनेआप को एक "साधारण लोगों का प्रोफ़ेशनल ग्रुप" कहते हैं जो "असाधारण रूप से पर्यावरण की रक्षा करने के लिए समर्पित है"। 2007 में शुरू हुई इस बेंगलुरु की एन.जी.ओ. का मिशन लोगों को पेड़ लगाने की मुहीम में जोड़ कर उनको पर्यावरण की रक्षा के बारे में जागरूक करना है। इनके कुछ कामों में शहरी और ग्रामीण फ़ॉरेस्ट बनाना, किसानों की फल के पेड़ों के साथ मदद करना, तालाबों को सुधारना और गावों में सोलर लैंप लगाना शामिल हैं। 

सेट्रीज़ ने कर्नाटक, महाराष्ट, आंध्र प्रदेश और तमिल नाडु के अलग-अलग शहरों में पेड़ लगाने और पानी बचाने के काम करवाए हैं। इनका आगे का प्लान इंडिया के और शहरों में पेड़ लगाने के अभियान को छेड़ना है। 

इनके साथ वालंटियर करने के लिए आप यह फ़ॉर्म भरें: https://saytrees.org/volunteer.php

इसके पीछे कौन है?

सेट्रीज़ के फ़ाउंडर और डायरेक्टर कपिल शर्मा ने 2007 में इस एन.जी.ओ. की शुरुआत की थी। इनका मानना है कि हर खाली ज़मीन एक फ़ॉरेस्ट बन सकती है। इंडिया में फ़ॉरेस्ट फिर से बसाने के सिवा कपिल के आगे के प्लान में तालाबों का सुधार और प्लास्टिक को रिसाइकिल करना शामिल हैं।

कहाँ: अभी यह चार इंडियन प्रान्तों में चल रहा है - कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तमिल नाडु

संपर्क करें:: +91 9740651640

E-mail: [email protected]

यहां फॉलो करें:

फेसबुक   |   ट्विटर:

Date

01 मई 2020 - 31 अगस्त 2021
Expired!

Cost

फ़्री

More Info

Know More

Select City

Bengaluru
Bengaluru
Know More
View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.